May 31, 2022

महंगाई से जनता है परेशान

कमरतोड़ महंगाई से जनता है परेशान 
आदमी पर पड़ रही हैं महंगाई की मार, 
सिलेंडर सस्ता कर दो 
दारू चाहे महंगा कर दो

सी. एन. जी. और डीजल ने 
पहले ही मसला बिगाड़ा 
अब सरसों का तेेल भी हुआ 200 के पार, 
कुछ तो करो विचार जनता है परेशान

कैसे मैनेज करें घर गृहस्ती
साग सब्जी के भाव बढ गए, 
आटा नमक और दाल के दाम चढ़ गए 
कुछ तो करो विचार जनता है परेशान

महिलाओं के सोलह सिंगार हो गए महंगे
लाली लिपस्टिक और फेशियल सस्ता कर दो 
नहीं तो चली जाएगी सरकार महिलाएं है परेशान 

सिलेंडर सस्ता कर दो दारू चाहे महंगा कर दो
कुछ तो करो विचार कमरतोड़ महंगाई से जनता है परेशान

No comments:

Post a Comment

हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!